ग़ाज़ियाबाद
हो या दिल्ली भड़ते प्रदुषण से परेशान आज हर कोर्इ परेशान है, और हर कोई चाहता हैं
के काम से काम उनके घर में हवा शुद्ध हो
जिसके लिए बहुत लोग हजारो रुपए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में खर्च करते हैं, लकिन आप
अपने घर की हवा को शुद्ध करने के लिए कुछ पौधो लगा सकते हैं, जो प्रकृति और 'जेब'
दोनों के अनुकूल हैं। इन्हें घर में लगाने से घर की खूबसूरती तो बढ़ेगी ही साथ ही
हवा भी साफ़ होगी।
आँकड़े
दर्शाते हैं कि विकासशील देशों में बाहर से कहीं अधिक घर के भीतर वायु प्रदूषण
पाया गया है। इसके दुष्प्रभाव से हर साल दो लाख मौतें असमय हो जाती हैं, जिनमें से
44 प्रतिशत निमोनिया, 54 प्रतिशत सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज)
से तथा 2 प्रतिशत फेफड़ों के कैंसर से होती हैं। बच्चे और स्त्रियाँ सबसे अधिक
प्रभावित होते हैं क्योंकि उनका अधिकतर समय घर में ही बीतता है। बच्चों को
वायुप्रदूषण जनित रोगों से घिरा देखना बहुत बुरा लगता है। इससे उनकी शिक्षा और
उनके विकास के अलावा भी कई तरह से उनका बचपन प्रभावित होता है। इन परिस्थितियों के
बावजूद, इस नुकसान की भरपाई का एक आसान तरीका भी हो सकता हैं। कमल मित्तल ने
दिल्ली आईआईटी, ऊर्जा व संसाधन संस्थान तथा नासा से मिले शोधों के अनुसार पता
लगाया है कि कुछ ऐसे सामान्य पौधे हैं जो
हमें स्वस्थ रखने के लिए ताज़ी हवा देते हैं जैसे –
बांस के पौधे - घर में बांस
के पौधे रखने से हवा साफ़ होती है क्योंकि यह वातावरण से कार्बन मोनोऑक्साइड,
बेंजीन और क्लोरोफॉर्म जैसे तत्व को खत्म कर देते हैं। बांस के पौधों को रोशनी की
जरुरत नहीं होती इसलिए अाप इसे घर के लिविंग रूम या बेडरूम में भी रख सकते हैं।
रबर के पौधे -अाजकल हर घर में रबर के पौधे अास देखने को
मिलते हैं। इन पौधो को घर में रखने पर कार्बन मोनो ऑक्साइड और ट्राईक्लोरो इथिलीन
जैसे तत्व हवा से खत्म हो जाते हैं। इन्हें ज्यादा रोशनी में रखने की भी जरूरत नही
होती।
मनी प्लांट - इसे
थोड़ी-बहुत नमी वाले वातावरण में रखें। ज़्यादा पानी नहीं देना पड़ता। इसकी देख-भाल
भी बहुत आसान है। मनी प्लांट वायु में से फार्मेल्डीहाइड तथा दूसरे हानिकारक
रसायनों को निकाल देता है। इसे दिल्ली में एक भवन में रखा गया और आश्चर्यजनक नतीजे
सामने आए। दूसरे भवनों की तुलना में, उस भवन में जिसमें मनी प्लांट लगाया गया था,
निवासियों को आँखों की जलन में 52 प्रतिशत तक, श्वास की खराबी में 34 प्रतिशत तक,
सिरदर्द में 24 प्रतिशत तक तथा फेफड़ों के रोगों में 12 प्रतिशत व दमा में 9
प्रतिशत तक की कमी महसूस की गई।
गुलदाऊदी या क्राइसैंथिमम
का पौधा - गुलदाउदी या क्राइसैंथिमम का पौधा को घर में रखने पर अमोनिया से छुटकारा
पाया जा सकता है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। घर में इसे रखने से यह
हवा को भी साफ़ रखता है। इसे आप मिट्टी में लगा कर रोशनी में रखें। इसकी मिट्टी में
नमी बनार्इ रखने के लिए इसमें समय-समय पर पानी जरूर डालें।
ड्रेकएना - ड्रेकएना की
पत्तियाँ एक तलवार के आकार की होती है। वैसे यह पौधा कई वैरायटी के रंगोँ तथा
किस्मोँ मेँ मिलता है। अगर इसकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो यह घर की सीलिंग तक
बढ सकता है। हालांकि इसे बहुत अधिक देख-रेख की आवश्यकता नहीँ पडती। यह पौधा हवा
मेँ मौजूद रंग-रोगन व पेट्रोल के कणोँ को दूर कर इसे शुद्ध बनाता है। वैसे इसे
कॉर्न प्लांट के नाम से भी जाना जाता है।
ऐरेका पाम - (प्रति
व्यक्ति चार पौधों की आवश्यकता हैं) - ऐरेका पाम के लिए आपको दक्षिण या पश्चिम की
खिड़की से आने वाली अप्रत्यक्ष सूर्य की रौशनी की जरूरत होती है। सूर्य की रौशनी
सीधे मिलने पर इसके पत्ते थोड़े पीले पड़ जाते हैं। नम मिट्टी का प्रयोग करें और सतह
के थोड़े नीचे मिट्टी के सूखते ही पौधे को पानी दें। इस पौधे को ज़्यादा पानी देने
से नुकसान हो सकता है।
स्नेक प्लांट - स्नेक
प्लांट को बढने के लिए बहुत अधिक रोशनी व पानी की आवश्यकता नहीँ होती। इन्हेँ घर
के भीतर रखने से यह वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ-साथ आपके घर की सुन्दरता मेँ भी
चार-चान्द लगा देता है। इस पौधे की खासियत यह होती है कि यह रात मेँ भी कार्बन डाइ
ऑक्साइड को एब्जॉर्ब करके ऑक्सीजन छोडते हैँ। जिससे इन्हेँ बेडरूम के कॉर्नर मेँ
रखना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
स्पाइडर प्लांट - अधिकतर
घरोँ मेँ इसे साज-सज्जा के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह हवा को शुद्ध करने
का काम भी करता है। यहाँ तक कि नासा की बेस्ट एयर-प्यूरिफाइंग सूची मेँ शुमार किया
गया है। यह कार्बन मोनोऑक्साइड, कोलतार, पेट्रोलियम आदि के दूषित कण हवा मेँ से
खींचकर उसे शुद्ध बनाता है।
एलोवेरा - आसानी से उगने वाले एलोवेरा के पौधे को किचन
की खिडकी मेँ लगाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस पौधे को बढने के लिए धूप की आवश्यकता
होती है, इसलिए किचन की खिडकी मेँ लगाने से यह आपकी रसोई के वातावरण को शुद्ध बनाता
है। इतना ही नहीँ, इसमेँ से निकलने वाले जेल से न सिर्फ सौन्दर्य समस्याओँ से छुटकारा
मिलता है, बल्कि यह जले हुए व कटे हुए स्थान को भी ठंडक पहुंचाता है।
बोस्टन
फर्न- यह पेड़ दूसरे अन्य पेड़ों की तुलना में ज्यादा फॉर्मल्डिहाइड को साफ करता है।
इसके अलावा यह बेंजीन और जायलान को भी हटाता है। बास्केट में टांगने के लिए यह बेहतर
प्लांट है। इसे घर के बाहर टांग सकते हैं।
पेस लिली(Peace Lily) -
पीस लिली घरों में प्रयोग होने वाला एक आम पौधा है। इसे लोग घर की सजावट के रूप
में इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह आपके घर की हर तरह की हानिकारक गैसों को खत्म करता
है। यह धूल को भी समाप्त करता है और घर की हवा को शुद्ध रखता है।
अगर
आप पहली बार पौधे लगाने जा रहे हैं तो पहले सबमें से एक-एक पौधे से आरंभ करें और
फिर धीरे-धीरे उनकी संख्या प्रति व्यक्ति के हिसाब से बढ़ाएं। जब पौधा बड़ा हो जाए
(इसमें कई साल लगेंगे) तो उसे ज़मीन में लगा दें और तब तक उसकी देख-रेख करें, जब तक
वह आत्मनिर्भर न हो जाए। इस तरह हम अपने निजी लक्ष्यों व पर्यावरणीय लक्ष्यों के
बीच सामंजस्य बैठा सकते हैं।










Useful.. Good..
ReplyDeleteUseful.. Good..
ReplyDelete